Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारकक्षा आठ की छात्रा ने की खुदकुशी, छानबीन में छात्रा का लिखा...

कक्षा आठ की छात्रा ने की खुदकुशी, छानबीन में छात्रा का लिखा सुसाइड नोट मिला

छात्रा ने की आत्महत्या

लखनऊ।  लखनऊ के प्रतिष्ठित लॉ मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार रात खुदकुशी कर ली। छात्रा शालिनी रॉय चौधरी ने मॉल एवेन्यू स्थित अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि कल रात पढ़ाई में लापरवाही को लेकर मां ने उसे डांटा था। इससे नाराज होकर छात्रा ने रात करीब ढाई बजे बालकनी से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को छानबीन में छात्रा का लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने सॉरी मम्मी-पापा लिखा है। छात्रा के पिता राहुल रॉय चौधरी टीसीएस कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि मां एचडीएफसी बैंक में मैनेजर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments