Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारदादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने पर बिग बी को मुंबई पुलिस का...

दादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने पर बिग बी को मुंबई पुलिस का सलाम

amitabh bachchan

मुंबई। अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म से लेकर राजनीति जगत की हस्तियों ने बिग बी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी । अब मुंबई पुलिस ने क्रिएटिव अंदाज में अमिताभ बच्चन के लिए एक ट्वीट किया है। मुंबई पुलिस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

मुंबई पुलिस ने अमिताभ की फिल्म ‘जंजीर’ से उनके कैरक्टर विजय की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ मैसेज में लिखा गया, ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर बधाई इंस्पेक्टर विजय अमिताभ बच्चन। पीढ़ी दर पीढ़ी सबसे सदाबहार, ऊर्जावान और प्रेरणादायक बने रहने के लिए हम आपको सलाम करते हैं।’

Amitabh Bachchan
यूनियन मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर ने घोषणा की थी कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। बिग बी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद … मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।’

अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बहुत अधिक खुशी और गर्व! वहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर पिता की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई दी।

मशहूर गायिका आशा भोसले ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। फिल्मी सितारों के अलावा कई राजनेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिताभ बच्चन को इस बड़े पुरस्कार के लिए बधाई दी है। इसमें सुरेश प्रभु, अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments