Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारस्कूल फीस ना भर पाने पर पिता ने कर दी 6 साल...

स्कूल फीस ना भर पाने पर पिता ने कर दी 6 साल की बेटी की हत्या

हरियाणा:  कुरुक्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी स्कूल की फीस भरने में सक्षम नहीं था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम जसबीर सिंह है और वह गरीबी से परेशान था. तनाव में उसने अपने घर पर ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर जसबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.  डीएसपी अजय कुमार ने बताया, ‘आरोपी के पास कई महीनों से रोजगार नहीं था और वह अपनी बेटी के स्कूल की फीस देने में भी सक्षम नहीं था.’

उन्होंने बताया, ‘जसबीर ने अपने पिता के सामने ही अपनी बेटी की गला दबाया और उसकी हत्या करने के बाद पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया. जब जसबीर की पत्नी ने देखा कि उसकी बेटी बेहोश है तो वह उसे हॉस्पिटल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments