Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारउत्तर प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, अभी तक 93 लोगों की...

उत्तर प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, अभी तक 93 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, अभी तक 93 लोगों की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बारिश की वजह से अभी तक राज्य में कुल 93 लोगों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और बनारस समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है. उधर, यूपी सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने व सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई. कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है. जारी बयान में कहा गया है कि वर्षाजनित इन हादसों में पांच लोग घायल भी हुए हैं.

बता दें राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘बाढ़ वाले इलाकों से पानी को बाहर निकालने के लिए तत्काल व्यापक इंतजाम किए जाने चाहिए. साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई जानी चाहिए.’ इसके साथ ही कहा गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति को सुनिश्चित करते हुए राहत कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए.

बयान में आगे कहा गया कि बाढ़ की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारों को तुरंत वित्तीय मदद दी जाएगी. साथ ही अधिकारियों को अपने जिलों का दौरा करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए.बता दें, देश के कई हिस्सों में बारिश ने एकबार फिर से कहर बरपा दिया है. लगातार बारिश से राज्य की राजधानी पटना की सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया और दो मंत्रियों के घर पानी में घिर गए.

वहीं मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने तथा सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई. कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्षाजनित इन हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments