Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारचिन्मयानंद फिर से जेल भेजा गया, 23 सितंबर से पीजीआई में थे...

चिन्मयानंद फिर से जेल भेजा गया, 23 सितंबर से पीजीआई में थे भर्ती

चिन्मयानंद शाहजहांपुर जेल पहुंचाए गए

शाहजहांपुर। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों से घिरे पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद मंगलवार को शाहजहांपुर जेल पहुंच गए हैं। तबीयत खराब होने के चलते जेल प्रशासन ने उन्हें पीजीआई भेजा था। हालांकि पीजीआई भेजने पर कांग्रेसी नेताओं ने विरोध जताया था। एसआईटी ने यौन शोषण के आरोप में चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

चिन्मयानंद पीजीआई से डिस्चार्ज
आपको बता दें कि छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों से घिरे पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को सोमवार शाम एसजीपीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया था। यहां से जेल प्रशासन चिन्मयानंद को लेकर शाहजहांपुर जेल रवाना हुए। 

सीएमएस प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि अब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है। चिन्मयानंद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 23 सितंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान ब्लॉकेज नहीं मिला था। इसके बाद भी उन्हें एसजीपीजीआई में ही रखा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments