Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरप्लास्टिक को कहें ना : अब बांस की बोतल में पिएं पानी;...

प्लास्टिक को कहें ना : अब बांस की बोतल में पिएं पानी; खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बनाई बांस की बोतलें

बांस की ये बोतल तकरीबन 750 एमएल होगी. इसकी कीमत 300 रूपये से शुरू होगी. ये बोतले पर्यावरण अनुकूल होने के साथ साथ टिकाऊ भी हैं. खादी स्टोर में इन बोतलों की विक्री दो अक्टूबर यानी आज से शुरू होगी.

नई दिल्ली : केंद्र सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने की कवायद में जुटी है. दो अक्टूबर से यह पूर्णतः बैन हो जाएगी. ऐसे में प्लास्टिक की बोतल को बंद करने के लिए सरकार ने एक नया विकल्प खोज लिया है.

इसके विकल्प के रूप में एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है, जो प्लास्टिक बोतल की जगह इस्तेमाल होगी. एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बोतल को लॉन्च कर दिया.

बांस की ये बोतल तकरीबन 750 एमएल होगी. इसकी कीमत 300 रूपये से शुरू होगी. ये बोतले पर्यावरण अनुकूल होने के साथ साथ टिकाऊ भी हैं. खादी स्टोर में इन बोतलों की विक्री दो अक्टूबर यानी आज से शुरू होगी.

भारत बांस का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है, लेकिन हम इसका इस्तेमाल अपने उत्पादों में 5 फीसदी भी नहीं करते हैं. जबकि चीन अपने फर्नीचर के निर्माण में 90 फीसदी तक बांस का इस्तेमाल करता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments