Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मोदी

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मोदी

दिल्ली। देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी 116वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी और विजय घाट में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी दिखाई दिए। केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, इस अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी महात्मा गांधी को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही वह विजय घाट भी गए जहां उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।  इससे पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘जय जवान जय किसान’ के उद्घोष से देश में नव-ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।’ प्रधानमंत्री ने शास्त्री पर एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने शास्त्री के साहस एवं दृढ़ निश्चय और खादी के लिए उनके प्रेम का जिक्र किया। शास्त्री जी का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 1904 में हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments