Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारलखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा में प्रियंका भी होंगी शामिल

लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा में प्रियंका भी होंगी शामिल

फाइल फोटो

लखनऊ।  गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस आज राजधानी में पदयात्रा निकालेगी। इसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, वहीं प्रशासन ने भी कांग्रेस को पदयात्रा की अनुमति दे दी है।  कांग्रेस ने पहले दो अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ और शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की थी, पर मंगलवार को उनके नेताओं के स्वर बदले दिखे। 

मंगलवार को पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में भी आक्रोश रैली के बाबत कुछ नहीं कहा गया। इससे माना जा रहा है कि कार्यक्रम को गांधी जयंती मनाने तक ही सीमित रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस दो अक्तूबर शहीद स्मारक से जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पैदल यात्रा निकालेगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे नई दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 

11:55 पर उनका शहीद स्मारक पहुंचने का कार्यक्रम है। पदयात्रा 1:30 बजे गांधी प्रतिमा पर आएगी, जहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया कि प्रियंका गांधी 1:40 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचेंगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। 

विशेष सत्र के नाम पर भाजपा एक ढोंग रच रही है। इसमें हमारे विधायक शामिल नहीं होंगे। शाहजहांपुर की बेटी के बलात्कार के आरेपी चिन्मयानंद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है। प्रदेश की जनता इन ज्वलंत सवालों पर मुख्यमंत्री का जवाब चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने गांधी जयंती पर मौन जुलूस निकालने की अनुमति मांगी गई थी, जो दे दी गई है। इसका उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन तत्काल मौके पर उचित निर्णय लेगा।-कौशलराज शर्मा, डीएम, लखनऊ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments