Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारबेकाबू ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

big road accident in hamirpur of himachal pradesh

हमीरपुर।  हिमाचल के हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भोटा के नजदीक झरालड़ी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने पैदल चल रहे चार प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी।

जिससे उमेश कुमार यादव(26) पुत्र कुलानंद यादव गांव व डाकघर मिरदोल तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार, राजीव कुमार(22) पुत्र योगधर गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार की मौका पर मौत हो गई है।

सुरेंद्र यादव(35) पुत्र उदय चंद  और दीपक कुमार(23) पुत्र केलूराम गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार घायल हैं।  दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।  उक्त ट्रक को चालक रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय करमचंद गांव मोरसु दत्याला डाकघर भोटा तहसील बड़सर जिला हमीरपुर चला रहा था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments