Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारदर्दनाक हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत, ट्रैक पार करते समय ट्रेन...

दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत, ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए

ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत

जालौन। जालौन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। बुजुर्ग दंपती घर से कानपुर के लिए निकले थे। लेकिन एट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। 

घटना जालौन जिले की है। अपने घर कोच से दवा लेने जा रहे  कानपुर दंपती की एट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।  स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी की पुलिस ने दोनों दंपती की शिनाख्त कराई। हाजी सलीम अब्बास (70) पुत्र अब्दुल गफ्फार, और कुरेशा उर्फ मुन्नी (65) के रूप में शिनाख्त हुई है। 

दंपती जालौन के मोहल्ला भगत सिंह कोच में रहते थे। परिजनों को सूचना मिलते ही सभी एट स्टेशन पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments