Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारकन्या भोज के दौरान लगी भीषण आग, एक मासूम की मौत

कन्या भोज के दौरान लगी भीषण आग, एक मासूम की मौत

उन्नाव।  उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्पंसारी गांव में सोमवार सुबह कन्या भोज के दौरान किराना की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूजा ( 7) पुत्री लाला की जलकर मौत हो गई।

बकि दो अन्य बच्चियां झुलस गईं। भोज का आयोजन किराना दुकान मालिक सुनील पुत्र रामप्रताप कुशवाहा ने अपनी दुकान में किया था। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों के अनुसार, दुकान में ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था। जिससे पलभर में आग ने भयावह रूप ले लिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments