Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअयोध्या मामलः सुप्रीम कोर्ट ने कहाः आज सुनवाई करके ही उठेंगे, बहुत...

अयोध्या मामलः सुप्रीम कोर्ट ने कहाः आज सुनवाई करके ही उठेंगे, बहुत हो गया


दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में बुधवार को राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद मामले की लगतार 40वें दिन सुनवाई शुरू हो गई है। पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई ने कहा कि शाम पांच बजे मामले की सुनवाई पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘अब बहुत हो गया, इस मामले में सुनवाई आज ही पूरी होगी। हम सुनवाई पूरी करके ही उठेंगे। किसी को और समय नहीं दिया जाएगा।’ इससे पहले मंगलवार को सीजेआई ने कहा था कि सभी पक्ष 16 अक्तूबर तक मामले से संबंधित दलीलें पेश कर दें क्योंकि फिर उन्हें फैसला लिखने में चार सप्ताह का समय लगेगा।

मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने आज अयोध्या मामले में एक पक्ष हिंदू माया सभा के हस्तक्षेप के आवेदन को खारिज करते हुए कहा, ‘यह मामला आज शाम को पांच बजे खत्म हो जाएगा। बहुत हो चुका। हम और समय नहीं देंगे।’
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने अदालत में एक नक्शा रखा था। जिसे मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments