Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं कियाः अमित शाह

कांग्रेस ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं कियाः अमित शाह

अमित शाह


मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के नवापुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि नरेंद्र मोदी सरकार को आदिवासियों ने चुना है, देश के ओबीसी समाज ने चुना है। इसका कारण आज देश में सबसे ज्यादा जनजाति और ओबीसी के विधायक अगर किसी एक पार्टी के हैं तो वो भाजपा के हैं।
उन्होंने कहा, ‘15 आदिवासी जिले जो विकास की दौड़ में जो पीछे रह गए थे उनको नरेंद्र मोदी जी ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से विकास करने की शुरुआत की है। कांग्रेस ने आज तक आदिवासी के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया था, सिर्फ वादे किए थे। भाजपा सरकार में आदिवासी कल्याण की शुरुआत हुई और इसको नीचे तक पहुंचाने का काम हमने किया है।’

शाह ने कहा कि देश में जितने भी ब्लॉक हैं उसके अंदर एकलव्य के नाम से, जो एकलव्य जनजाति समाज की आन-बान, शान का प्रतीक है उनके नाम से एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने की शुरुआत मोदी जी ने की है। राहुल बाबा कहते हैं कि अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है? मैं उनको बताना चाहूंगा कि ये शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेते हैं। एक अमेरिका और दूसरा इजराइल है। इन दो देशों की सूची में मोदी जी ने तीसरा नाम भारत का जोड़ने का काम किया है।श्

शरद पवार पर हमला बोलेत हुए शाह ने कहा कि शरद पवार हंसते हैं और कहते हैं कि मोदी जी और अमित शाह शौचालय को विकास कहते हैं। अरे पवार जी जिस घर में शौचालय नहीं होता है और मां-बहनों, बच्चियों को खुले में जाना पड़ता है, तब उनकी शर्मिंदगी आपको महसूस नहीं होगी क्योंकि आपके बच्चों ने भी कभी गरीबी नहीं देखी है। हमारे प्रधानमंत्री जी गरीब के घर से हैं उनको गरीब की परेशानी मालूम है। हमने देश में 10 करोड़ और नंदूरबार जिले में 1.67 लाख गरीब माताओं-बहनों को शौचालय देने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments