Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपीओके में कार्रवाई के बाद भी पाक ने नहीं लिया सबक

पीओके में कार्रवाई के बाद भी पाक ने नहीं लिया सबक

Image result for भारतीय सेना

भारतीय सेना की ओर से रविवार की सिखाए गए सबक के बाद भी पाकिस्तानी सेना सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कस्बा कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन की कायराना हरकत की। जिसका भारतीय सेना ने उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने करीब दो घंटे में ही तंगधार में शहीद अपने दो जवानों की शहादत का बदला ले लिया। सेना ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ताबड़तोड़ गोले बरसाकर कर आतंकियों के तीन कैंपों को तबाह कर दिया, जबकि चौथे कैंप को भी नुकसान पहुंचा है।

सेना की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में लश्कर-ए-ताएबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 6 से 10 फौजी भी मार गिराए हैं। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने खुद यह जानकारी दी है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट में 30 से 35 आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। इस साल 26 फरवरी को पीओके के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद यह सेना की पहली बड़ी कार्रवाई है। सेना ने यह कार्रवाई तब की, जब पाकिस्तान ने आतंकी घुसपैठ को अंजाम देने के लिए शनिवार रात से अचानक भारतीय पोस्टों पर गोलाबारी शुरू की, जो रविवार सुबह तक चलती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments