Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधतलवार दंपत्ति की रिहाई पर फिलहाल तलवार लटकी

तलवार दंपत्ति की रिहाई पर फिलहाल तलवार लटकी

देहरादून। संवाददाता। करीब चार से जेल काट रहे तलवार दंपत्ति के चेहरे पर शुक्रवार को कोर्ट के फैसले के बाद जरूर मुस्कान थी, मगर अब उन्हें सोमवार को ही कोर्ट से जमानत मिलती दिख रही है। देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरुषि हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद अब यह सवाल एक बार फिर खड़ा हो गया है कि आखिर आरुषि को किसने और क्यों मारा। हाईकोर्ट ने तलवार दंपती को बरी कर दिया है।

 

गाजियाबाद की डासना जेल में बंद राजेश तलवार और नुपूर तलवार की शुक्रवार को रिहाई होनी थी, लेकिन फिलहाल तलवार दंपती की रिहाई टल गई है। तलवार के वकीलों को हाईकोर्ट से आधिकारिक कॉपी नहीं मिली है। सप्ताह का दूसरा शनिवार होने की वजह से कल कोर्ट बंद रहेगा और फिर रविवार की छुट्टी। ऐसे में अब तलवार दंपति सोमवार को ही जेल से बाहर निकल सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments