Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअंतरराष्ट्रीय सर्वे एजेंसी 'प्यू सर्वे' का दावा, 85 प्रतिशत भारतीयों को मोदी...

अंतरराष्ट्रीय सर्वे एजेंसी ‘प्यू सर्वे’ का दावा, 85 प्रतिशत भारतीयों को मोदी सरकार पर भरोसा; बहुसंख्यक भारतीय करते हैं सैन्य शासन और तानाशाही का भी समर्थन

प्यू रिसर्च ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था 2012 से 6.9 फीसदी की दर से बढ़ रही है। वहां 85 फीसदी से अधिक लोगों को अपनी सरकार में विश्वास रखते हैं। उसके अनुसार, अपने मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले भारत में 55 फीसदी लोग किसी न किसी तरह से तानाशाही का समर्थन करते हैं।

वाशिंगटन (एजेंसियां) : भारत में 85 फीसदी लोग अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बहुसंख्यक भारतीय सैन्य शासन और तानाशाही का भी समर्थन करते हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

प्यू रिसर्च ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था 2012 से 6.9 फीसदी की दर से बढ़ रही है। वहां 85 फीसदी से अधिक लोगों को अपनी सरकार में विश्वास रखते हैं। उसके अनुसार, अपने मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले भारत में 55 फीसदी लोग किसी न किसी तरह से तानाशाही का समर्थन करते हैं। इनमें से 27 फीसदी लोग मजबूत नेता चाहते हैं।

इस वैश्विक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 48 फीसदी रूसी नागरिकों ने मजबूत नेता के शासन का समर्थन किया। वैश्विक स्तर पर 26 फीसदी लोगों ने यह कहा कि ऐसी व्यवस्था शासन के लिए अच्छी होगी, जिसमें मजबूत नेता संसद या अदालतों के दखल के बिना फैसले कर सके। हालांकि सर्वेक्षण में शामिल 71 फीसदी लोगों ने कहा कि यह शासन के लिए उचित नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments