Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगुजरात चुनाव का घमासान; हार्दिक पटेल कांग्रेस के साथ तो दो सहयोगी...

गुजरात चुनाव का घमासान; हार्दिक पटेल कांग्रेस के साथ तो दो सहयोगी वरुण और रेशमा पटेल ने थामा भाजपा का दामन

अहमदाबाद (एजेंसी)। विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।आज शनिवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के दो करीबी सहयोगी वरुण पटेल और रेशमा पटेल भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी द्वारा हार्दिक से समर्थन मांगे जाने के कुछ ही घंटों बाद इन दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया। वरुण और रेशमा पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने हार्दिक को कांग्रेस का एजेंट बताते हुए कहा कि वे आंदोलन के जरिये भाजपा सरकार को हटाना चाहते थे।

भाजपा का दामन थामने के बाद रेशमा पटेल ने कहा, ‘हमारा आंदोलन ओबीसी कोटा के तहत आरक्षण के बारे में था। यह भाजपा को उखाड़कर उसकी जगह कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिये नहीं था। हमारी लड़ाई समाज को न्याय दिलाने की थी, ना कि कांग्रेस को जिताने की। भाजपा ने हमारी तीन मांगे मान ली थी।’  वहीं भाजपा का हाथ थामने वाले दूसरे पाटीदार नेता वरुण पटेल ने कहा, ‘हमने सरकार से और सीएम से अपनी मांगों को लेकर बात की है। उन्होंने हमारी मांगों को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments