Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरइंडिया टुडे ग्रुप-AXIS MY INDIA का हिमाचल प्रदेश में प्री पोल सर्वे;...

इंडिया टुडे ग्रुप-AXIS MY INDIA का हिमाचल प्रदेश में प्री पोल सर्वे; यहाँ भी डूब रही है कांग्रेस की नाव, भाजपा 43-47 सीटों पर आगे तो कांग्रेस को मिल सकती हैं 21 से 25 सीटें

चुनाव से ठीक पहले इंडिया टुडे ग्रुप और AXIS MY INDIA हिमाचल प्रदेश में प्री पोल सर्वे किया है। 68 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 25 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच ये सर्वे किया गया है। राज्य के करीब 6936 लोगों से इस सर्वे में बात की गई है। सर्वे के अनुसार राज्य में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। करीब करीब राज्य के हर हिस्से में बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी के 49 फीसदी वोट मिल सकते हैं वहीं कांग्रेस सिर्फ 38 प्रतिशत पर ही सिमट सकती है।

नई दिल्ली (एजेंसीज) : हिमाचल में 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। इस पहाड़ी राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है। हालांकि उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी हर पांच साल के बाद सरकार बदलती रही है। कांग्रेस जहां एक तरफ अपनी सरकार बचाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रही है तो बीजेपी एक और राज्य में से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। उत्तर भारत में इस समय पंजाब के बाद अब बस हिमाचल प्रदेश ही एक राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार बची है। ऐसे चुनाव से ठीक पहले इंडिया टुडे ग्रुप और AXIS MY INDIA हिमाचल प्रदेश में प्री पोल सर्वे किया है। 68 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 25 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच ये सर्वे किया गया है। राज्य के करीब 6936 लोगों से इस सर्वे में बात की गई है।

सर्वे के अनुसार राज्य में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। करीब करीब राज्य के हर हिस्से में बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी के 49 फीसदी वोट मिल सकते हैं वहीं कांग्रेस सिर्फ 38 प्रतिशत पर ही सिमट सकती है। वहीं अन्य के खातों में 13 प्रतिशत वोट पड़ सकता है। वहीं सीटों की बात करें तो सर्वे में सर्वाधिक सीटें भाजपा को मिलती दिख रही. राज्य में भाजपा 43-47 सीटों के साथ फिर से सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस को 21 से 25 जबकि अन्य के खाते में 0-2 सीटें आ सकती हैं। सर्वे की माने तो एक बार फिर हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। हिमाचल में एक ही फेस में 9 नवंबर को वोटिंग होगी वहीं अगर नतीजों की बात करें तो 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments