Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्रकार दिवाली मिलन समारोह; कहा- मैं मीडिया के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्रकार दिवाली मिलन समारोह; कहा- मैं मीडिया के योगदान की सराहना करता हूं।

उन्होंने कहा कि देश का मीडिया इतना बड़ा योगदान दे सकता है और इतने व्यापक तौर पर अपनी भूमिका निभा सकता है. ये हमने स्वच्छ भारत अभियान में देखा है. भारत जैसे देश में मीडिया का मिशन मोड में जुट जाना, एक बड़ी बात है. हालांकि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है.

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में देशभर के हजारों पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं मीडिया के योगदान की सराहना करता हूं। चर्चाओं को आगे बढ़ाने में ही मीडिया की भूमिका होनी चाहिए। कई विषयों को जनसामान्य का एजेंडा बनना चाहिए। मोदी ने कहा कि सरकार जबरदस्ती कोई फैसला थोप नहीं सकती। राजनीतिक दलों को चुनाव सुधार के बारे में सोचना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल में लोकतंत्र विकसित हो ये देश के लिए बहुत आवश्यक है. ये देश के स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है. स्वस्थ लोकतंत्र के लिए इसका डिबेट का हिस्सा बनना बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि देश का मीडिया इतना बड़ा योगदान दे सकता है और इतने व्यापक तौर पर अपनी भूमिका निभा सकता है. ये हमने स्वच्छ भारत अभियान में देखा है. भारत जैसे देश में मीडिया का मिशन मोड में जुट जाना, एक बड़ी बात है. हालांकि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति के दिल में देश के लिए कुछ करने की इच्छा है. मीडिया के माध्यम लगातार बढ़ रहे हैं. पहले इस बिरादरी में संख्या बहुत कम हुआ करती थी. पहले पांच सात लोगों से निकटता बना ली, तो काम चल जाता था. कई प्रकार के माध्यम जुड़े हैं, तो ये राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चुनौती है. हमारे देश में सरकारों की चर्चा होती है, तो ये हो कि दलों की कमियों पर भी मंथन हो.

मोदी ने कहा कि इरादों में कोई समस्या नहीं है. बहुत बार अपनापन उपकारक सिद्ध होता है. वो एक अलग ही व्यक्तिगत आनंद का माहौल होता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों तरफ बहुत अपेक्षाएं रहती हैं और हमें इसी में मिलते जुलते रहना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments