Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने राजभवन पहुँची कंगना रणौत

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने राजभवन पहुँची कंगना रणौत

  • कंगना रणौत आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने राजभवन पहुँची।
  • कंगना ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखीं।
  • कहा – ‘राज्यपाल ने मुझे बेटी की तरह सुना, उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।’

देहरादून/मुंम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने राजभवन पहुँची। यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान कंगना ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखीं। उन्होने राज्यपाल कोश्यारी से न्याय की मांग की। कंगना राज्यपाल से मुलाकात के बाद खुश नगर आयी। उन्होंने कहा राज्यपाल ने मुझे बेटी की तरह सुना।

कंगना ने मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, “मैं आम नागरिक के नाते राज्यपाल से मिली। मैंने उनसे मेरे साथ हुए अन्याय पर बात की। उन्होंने मुझे बेटी की तरह सुना। मेरे साथ अभद्र व्यवहार हुआ है।
उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा”

कंगना ने आगे कहा कि “मैंने राज्यपाल से न्याय की मांग की है। उऩ्हें बताया कि मेरे साथ क्या क्या हुआ। राजनीति से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।”

बता दें कि कंगना रणौत का महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी है। हाल ही में बीएमसी ने कंगना का मुंबई स्थित कार्यालय को तोड़ दिया था, जिसे लेकर कंगना आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचीं थीं।कंगना की महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात हुई। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments