Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनअब जुबीन नौटियाल के गीतों में दिखेगा पंजाबी टच

अब जुबीन नौटियाल के गीतों में दिखेगा पंजाबी टच

देहरादून। संवाददाता। हिंदी, तेलगू, बंगाली, अंग्रेजी और जौनसारी भाषा में अपनी आवाज के जरिये लोगों के दिलों में उतर चुके जुबिन नौटियाल अब पंजाबी में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। अगले हफ्ते जुबिन का नया पंजाबी फॉक सांग रिलीज होने जा रहा है, जिसे ब्लैक मैजिक कंपनी ने शूट किया है और टी-सीरीज इसे लांच करेगा।

कुछ ही समय में बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके दून निवासी गायक जुबिन नौटियाल फिलहाल परिवार के साथ समय बिताने के लिए घर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने दैनिक जागरण से खास बातचीत में अपने आने वाले पंजाबी गीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक सूफी गाना है, जिसमें लोगों को बुल्लेशाह की पोइट्री पंजाबी भाषा में सुनने को मिलेगी। बताया कि उन्हें पंजाबी भाषा को सीखने में उतनी दिक्कतें नहीं आई, जितनी मुश्किलों का सामना उन्हें तेलगू व बंगाली भाषा सीखने में करना पड़ा।

जुबिन का मानना है कि देश की सभी भाषाएं हमारे देश का रंग है, इसलिए वह सभी भाषाओं में गाना चाहते हैं। बता दें कि शाहरूख खान-करन जौहर के निर्देशन में बन रही सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म इत्तेफाक का इकलौता गाना जुबिन नौटियाल ने ही गाया है, जिसे लोगों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments