Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा नेता की बहू बनेगी जज,सफलता से उत्तराखंड का नाम किया रोशन

भाजपा नेता की बहू बनेगी जज,सफलता से उत्तराखंड का नाम किया रोशन

उत्तराखंड की बेटी कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने राज्य का नाम रोशन किया है। कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली की पीसीएस जे परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की है। कात्यायनी अब जल्द ही दिल्ली में जज बनेंगी। कात्यायनी की इस कामयाबी से उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

 

कात्यायनी ने हाई स्कूल की परीक्षा सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी से और इंटरमीडिएट की परीक्षा रिवरडेल स्कूल देहरादून से की है। एलएलबी उन्होंने नेशनल लॉ इंडियन इंस्टिट्यूट भोपाल से और एल एल एम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ दिल्ली से किया है।मूल रूप से पौड़ी जनपद के ग्राम मरोड़ा, मवालस्यूं निवासी कात्यायनी के पिता स्व. मदन मोहन सुंदरियाल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत थे। कात्यायनी की मां कुसुम सुंदरियाल देहरादून में अध्यापिका हैं। 1991 में जन्मी कात्यायनी का विवाह 2015 में प्रगति विहार ऋषिकेश निवासी प्रांशु शशि कंडवाल से हुआ है। प्रांशु शशि कंडवाल भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी सेवानिवृत डॉ. शशि कंडवाल के पुत्र हैं। कात्यायनी का पीसीएस जे में सेलेक्शन होने के बाद उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी ससुराल में भी काफी खुशी का माहौल है। उनकी ससुराल और गांव में लगातार लोगों के शुभकामनाएं संदेश आ रहे हैं। लोगों को कात्यायनी पर काफी गर्व है, उन्होंने दिल्ली पीसीएसजे की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments