Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्रधानमंत्री मोदी को पत्र के द्वारा पीड़िता के भाई ने की कड़ी...

प्रधानमंत्री मोदी को पत्र के द्वारा पीड़िता के भाई ने की कड़ी सजा की मांग

लखनऊ। संवाददाता। अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर ऐसे इंसाफ की गुहार लगाई है। पत्र में साफ लिखा है कि ऐसी सजा मिले जिससे न सिर्फ गायत्री व उसके गुर्गे, बल्कि दूसरे अपराधी भी कांप उठें।

अलीगढ़ में पुलिस से लेकर अदालत तक पैरोकारी कर रहे भाई ने पत्र में नाखुशी जताते हुए यह भी लिखा है कि पुलिस सुरक्षा में पीड़िता की बेटी का अपहरण हुआ और उप्र पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, चित्रकूट जिले के थाना कर्बी में लखनऊ के सीओ आलमबाग समेत तीन के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज है। भाई ने कहा है कि उसे चुप रहने के लिए धमकाया जा रहा है, प्रलोभन भी मिल रहे हैं।

खनन के खेल में फंसे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिलहाल जेल में हैं। मंत्री रहने के दौरान ही चित्रकूट जिले की एक महिला ने उनके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि डराकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी घिनौनी हरकतें की गईं। पैरोकारी कर रहे पीडि़ता के अलीगढ़ निवासी मुंहबोले भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कहा है, प्रकरण की सतत पैरोकारी के कारण ही गायत्री व उसके गुर्गे कानून की गिरफ्त में आ सके हैं।

उनके ऊपर दो बार प्राणघातक हमले भी हुए। यह लोग फिर जान के पीछे पड़ गए हैं। इन्हीं लोगों ने नाबालिग भांजी का पुलिस सुरक्षा के बीच चित्रकूट में 31 मार्च को दिनदहाड़े अपहरण किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments