Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबांदीपोरा में मुठभेड़, सेना ने मार गिराए 5 आतंकी; मुठभेड़ में एक पुलिस...

बांदीपोरा में मुठभेड़, सेना ने मार गिराए 5 आतंकी; मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी शहीद; मुठभेड़ जारी। 

श्रीनगर  (एजेंसीज):घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। शनिवार को बांदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया। अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। मुठभेड़ के दौरान भारी गोलीबारी हुई। सेना को सूचना मिली थी इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं। उन्हीं की तलाश में सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में सेना का अभियान जारी है। गत दिवस श्रीनगर में देर रात हुई मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया और एक आतंकी मारा गया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर के बाहर जाकुरा में शाम को एक पुलिस जांच दल पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा, “पुलिस उपनिरीक्षक इमरान टाक मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments