Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहंदवाड़ा में मुठभेड़, सेना ने मार गिराए लश्कर ए तैयबा के 3...

हंदवाड़ा में मुठभेड़, सेना ने मार गिराए लश्कर ए तैयबा के 3 पाक आतंकी; अब तक सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 190 आतंकियों को मार गिराया है।  

हंदवाड़ा (एजेंसीज) : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से बड़ी खबर है। यहां एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। ये तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट करके उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के मगम इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। शानदार काम।

हालांकि आतंकियों को ढेर करने के बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है ताकि बाकी आतंकियों का सुराग लग सके। उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट के तहत अब तक सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 190 आतंकियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिले के कुमार मोहल्ला, मागम, अनानवन तथा हजबुर्ज इलाकों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इन इलाकों के सभी निकास मार्गों को सील कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि कुमार मोहल्ल, मागम, हंदवाड़ा में जब सुरक्षा बल एक खास इलाके की ओर बढ रहे थे तभी आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीन आतंकवादी मारे गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments