Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकश्मीर में आतंकी बारदात: सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, बैंक लूटा-दो आतंकी...

कश्मीर में आतंकी बारदात: सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, बैंक लूटा-दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली (एजेंसीज): कश्मीर में सोमवार को तीन बड़ी वारदातें हुईं। एक वारदात दक्षिणी कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जहां सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले की जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया जबकि तीन जवान घायल हो गये। वहीं, पुलवामा के तहाब में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के 182 बटालियन कैंप ग्रेनेड से हमला किया। तीसरी वारदात नूरापुरा में हुई जहां आतंकियों ने बैंक से एक लाख रुपये भी लूट लिए। बैंक कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड त्राल में हुए आतंकियों की बड़ी लूट को रोकने में असफल रहे। आतंकवादियों ने बैंक से एक लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर काजीगंड इलाके में गश्त लगा रहे सेना के एक दल पर हमला कर दिया था। घटना के बाद हमलावर आतंकवादी कुलगाम जिले के बोनिगाम गांव में एक बिल्डिंग में घुस गए। हमले के जवाब में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है, वहीं तलाशी अभियान के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments