Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकश्मीर से अच्छी खबर: बैंक लूटने आया आतंकी जाकिर मूसा, कश्मीरियों ने...

कश्मीर से अच्छी खबर: बैंक लूटने आया आतंकी जाकिर मूसा, कश्मीरियों ने पत्थर मारकर भगाया

पहली बार जम्मू-कश्मीर से अच्छी खबर आयी है। यहाँ लोगों ने आतंकियों पर पथराव किया। इस घटना को काफी सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है।

नई दिल्ली (एजेंसीज) : जम्मू-कश्मीर के नागरिकों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक बैंक लूट नाकाम कर दी। कश्मीर घाटी के नूरपुरा इलाके में आतंकवादी जम्मू-कश्मीर बैंक की ब्रांच में लूट के मकसद से आए थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। आतंकवादियों ने बैंक को लुटने से बचाने को मौजूद लोगों पर गोलियां भी चलाई। कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने स्थानीय लोगों को उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी है। खान ने एएनआई को बताया, ”आतंकवादी त्राल के नूरपुरा में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक ब्रांच में घुसे। उनका मकसद पैसे लूटना था। लेकिन स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।”

पुलिस के मुताबिक अंसर गज़वात-उल-हिंद का आतंकवादी जाकिर मूसा अन्य दो के साथ नूरपुर ब्रांच में घुसा। इमारत में घुसते ही उसने गोलियां चलाई और बैंक के ढांचे को नुकसान पहुंचाया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बैंक की ओर भागे। वे न सिर्फ आतंकवादियों पर चिल्लाए, बल्कि उन पर पथराव भी किया। लोगों का भड़का गुस्सा देख मूसा और उसके साथी डर गए और उन्होंने भागने से पहले लोगों पर गोलीबारी कर दी। इसमें किसी के मारे जाने या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments