Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरआपराधिक लापरवाही; नवजात बच्चे को मरा बताने वाले शालीमार बाग MAX अस्पताल...

आपराधिक लापरवाही; नवजात बच्चे को मरा बताने वाले शालीमार बाग MAX अस्पताल का लाइसेंस रद्द

नई दिल्ली (संवाददाता) : नवजात बच्चे को मरा हुआ बताकर उसके परिजनों को सौंपने वाले शालीमारबाग के मैक्स अस्पताल पर बडी़ कार्रवाई की गई है। दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए मैक्स अस्पताल का लाइसेंस कैसिल कर दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बताया कि ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि नवजात बच्चे को मरा हुआ बताने के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अस्पताल प्रशासन को नोटिस दिया गया था। इसके अलावा, इस मामले में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने भी नोटिस जारी किया था। हालांकि, सत्येन्द्र जैन ने इससे पहले ही बता दिया था कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ गलतियां पाई गयी थी।

बीते 30 नवंबर से वेंटिलेटर पर था नवजात जिसकी बुधवार को मौत हो गई। प्राथमिक रिपोर्ट में सत्येन्द्र जैन ने बताया था कि अस्पताल ने बच्चे की ईसीजी नहीं कि जिससे यह पता चलता कि बच्चे की मौत हुई है या नहीं। इसके अलावा, बिना लिखित निर्देश के बच्चे को मां-बाप को सौंपा गया था। साथ ही, जिंदा और मृत बच्चे को अलग-अलग नहीं रखा था।

दिल्ली सरकार ने इस आपराधिक लापरवाही की जांच के आदेश दिए थे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments