Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरआतंकियों ने बैंक की कैश वैन लूटी; बारदात में बैंक के दो...

आतंकियों ने बैंक की कैश वैन लूटी; बारदात में बैंक के दो सुरक्षा गार्डो की मौत हो गई।

श्रीनगर (एजेंसीज) :दक्षिण कश्मीर में बैंक की कैश वैन को लूटने के लिए आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर बैंक के दो सुरक्षा गार्डो की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि लूटी गई नकदी की सही राशि का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में शोपियां जिले के केल्लेर इलाके में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ”आज दोपहर शोपियां के केल्लर इलाके में जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एक वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चलायीं, जिससे बैंक के दो कर्मचारी घायल हो गए।’ घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पुलवामा के रहने वाले तारिक अहमद और अनंतनाग के मुश्ताक अहमद के तौर पर हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments