Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपाकिस्तान का घटिया आरोप ; कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियों में हो...

पाकिस्तान का घटिया आरोप ; कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियों में हो सकता है कैमरा या रिकॉर्डिंग चिप

इस्लामाबाद/नई दिल्ली : पाकिस्तान ने घटिया आरोप लगाया है कि कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां इसलिए उन्हें वापस नहीं की गईं, क्योंकि इनमें जासूसी में मदद करने वाला कुछ सामान लगा हो सकता है। बुधवार को जांच के लिए इन्हें फोरेंसिक लैब भी भेज दिया गया। बता दें कि जाधव करीब दो साल से पाकिस्तान की जेल में हैं। उन्हें वहां की मिलिट्री कोर्ट ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस पर रोक लगा रखी है। जाधव की मां और पत्नी ने सोमवार को इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात की थी।

कैमरा या रिकॉर्डिंग चिप का शक

– ‘पाकिस्तान टुडे’ टीवी चैनल ने फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सर्सन मोहम्मद फैजल के हवाले से कहा कि चेतना (जाधव की पत्नी) की जूतियों में कुछ मैटेलिक ऑब्जेक्ट मिला है। यह कोई स्पाय कैमरा या रिकॉर्डिंग चिप भी हो सकती है।
– इसके पहले ‘द डॉन’ अखबार की रिपोर्ट में कहा गया था कि जाधव से मुलाकात के पहले उनकी पत्नी की सिक्युरिटी जांच की गई थी। इस दौरान उनकी जूतियों में कुछ मैटेलिक ऑब्जेक्ट मिला। शक होने पर ये जूतियां वहां की सिक्युरिटी एजेंसीज ने अपने पास रख लीं। बाकी सामान जैसे मंगलसूत्र, कंगन और बिंदी वापस कर दी गई।
– फैजल ने कहा- हमने जाधव की पत्नी को पहनने के लिए अलग से शूज मंगाए और उन्हें दिए।

पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री का घटिया आरोप

– भारत ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में जाधव की पत्नी और मां से बेहद गलत बर्ताव किया गया। जाधव की पत्नी का मंगलसूत्र, कंगन और यहां तक कि जूतियां भी उतरवा ली गई थीं। जूतियां तो अब तक वापस भी नहीं की गईं।
– जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन मोहम्मद फैजल ने कहा- जाधव की पत्नी चेतना की जूतियां इसलिए वापस नहीं की गईं, क्योंकि हमें शक है कि उनमें कुछ जासूसी में काम आने वाली विदेशी चीजें लगी हो सकती हैं। हमारी जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
– फैजल ने कहा कि पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने सिर्फ चेतना की जूतियां अपने पास रखी हैं। बाकी सामान जैसे जूलरी और शॉल वापस कर दिए गए हैं। फैजल ने कहा कि चेतना की जूतियों में कुछ फिट हो सकता है। इसलिए इनकी जांच जरूरी है।

कुलभूषण और उनकी मां-पत्नी की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के रवैये के खिलाफ भारत सरकार की 8 आपत्तियां

1) रिक्वेस्ट की थी भारत ने

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था, “आप सभी जानते हैं कि कुलभूषण जाधव से उनकी मां-पत्नी की मुलाकात की रिक्वेस्ट भारत ने की थी।”

2) पहले से सब कुछ तय था

“इस मीटिंग के पहले दोनों देशों के बीच डिप्लौमेटिक चैनल के जरिए सब कुछ तय किया गया था। दोनों तरफ से सब कुछ साफ था। इसके बावजूद सभी कमिटमेंट्स को किनारा कर भारत को एक तरफ कर दिया गया।”

3) मीडिया को दूर रखने पर सहमति थी
– “इस बात पर सहमति थी कि इस पूरे मामले से मीडिया को दूर रखा जाएगा। इसके बाद भी कई बार पाकिस्तानी मीडिया जाधव परिवार के करीब तक पहुंच गया। उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। जाधव के बारे में झूठी रिपोर्ट चलाई गई।”

4) मंगलसूत्र, कंगन और बिंदी उतरवा ली
– “सिक्युरिटी के नाम पर कल्चरल और रिलिजियस भावनाओं से छेड़छाड़ की गई। वहां मंगलसूत्र, कंगन और बिंदी जैसी चीजें भी उतरवा ली गईं। कपड़े भी चेंज करने को कहा गया।”

5) मराठी में बात नहीं करने दिया मां को

– “जाधव की मां को मराठी में बातचीत करने से रोका गया। जब भी उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की, उन्हें टोका गया। उनसे अंग्रेजी में बात करने को कहा गया।”

6) भारत केडिप्लोमैट को दूर रखा गया

– “भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को जाधव की फैमिली से अलग कर दिया गया। उन्हें बिना बताए मीटिंग के लिए ले जाया गया। जाधव और उनकी मां-पत्नी के बीच मुलाकात उनकी मौजूदगी के बिना ही शुरू की गई। उन्हें दूसरे केबिन में रोका गया।”

7) जाधव की पत्नी की जूतियां नहीं लौटाई
– रवीश ने बताया- “मुलाकात के पहले जाधव की पत्नी की जूतियां उतरवा ली गईं और मुलाकात के बाद वापस नहीं लौटाई गईं। उन्होंने इस बात को लेकर आगाह किया कि अगर उसने इस बारे में कोई शरारतपूर्ण हरकत की तो ठीक नहीं होगा।”

8) बहुत तनाव में थे जाधव

– रवीश ने बताया- “जाधव बहुत तनाव में थे। ऐसा लग रहा था कि वह काफी दबाव में बोल रहे थे। साफ पता चल रहा था कि पाकिस्तानी पक्ष को साबित करने के मकसद से उनसे कुछ बातें जबरन बुलवाई गई थीं। उनकी सेहत को लेकर भी हमें कुछ शंकाएं हैं। इस मुलाकात में यकीन करने लायक जैसा कुछ भी नहीं है।”

कब हुई थी जाधव और उनकी मां-पत्नी की मुलाकात

 पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की सोमवार को मां और पत्नी से मुलाकात हुई थी। यह मीटिंग 47 मिनट चली। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में मुलाकात के वक्त सब कुछ ठीक नहीं था। जाधव और उनकी पत्नी चेतना-मां अवंतिका के बीच एक ग्लास पार्टिशन (कांच की दीवार) थी। जाधव के सामने एक फोन था। इसका स्पीकर ऑन करके बातचीत कराई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments