Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरखुशखबरी : सरकार ने लिया यह फैसला तो; नये साल में 45...

खुशखबरी : सरकार ने लिया यह फैसला तो; नये साल में 45 रुपये प्रति लीटर मिलेगा पेट्रोल!

नई दिल्ली  : एक लीटर पेट्रोल सिर्फ 45 रुपये में मौजूदा समय में भले ही इस पर विश्वास न हो लेकिन नए साल में आपको सरकार ये तोहफा दे सकती है। सरकार का एक फैसला आपको 25 रुपये तक सस्ता पेट्रोल और डीजल दे सकता है । वीरवार को दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 69.81 रुपये का मिल रहा है। वहीं, डीजल 59.47 रुपये में। नए साल में सरकार आपको कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निजात दे सकती है। वह पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत ला सकती है।

जीएसटी के तहत लाना इसलिए भी तय माना जा रहा है क्योंकि खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली और ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान इसका संकेत दे चुके हैं। ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से निजात दिलाने के लिए इन्हें जीएसटी के दायरे में लाने की सिफारिश कर चुके हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा है कि सभी राज्यों की सहमति के बाद इसे जीएसटी में शामिल कर किया जा सकता है।

जीएसटी के दायरे में आने के बाद पेट्रोल और डीजल पर ज्यादा से ज्यादा 28 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है। ऐसी सूरत में पेट्रोल-डीजल मौजूदा कीमतों से काफी सस्ता पड़ सकता है। पहले तो यह समझें कि फिलहाल कैसे आपको एक लीटर पेट्रोल 69 रुपये का मिलता है। इंडियन ऑयल कंपनी के जारी पेड-अप प्राइस डिटेल के मुताबिक कच्चे तेल की खरीद और रिफाइनरी के खर्च के बाद कंपनी डीलर को एक लीटर पेट्रोल 31.78 रुपये में बेचती है। इसके बाद डीलर कमीशन (औसत) 3.58 रुपये जुड़ते हैं। केंद्र एक लीटर पेट्रोल पर 19.48 रुपये एक्साइज ड्यूटी वसूलता है। दिल्ली में 14.81 वैट लगता है। इन सबको मिलाने के बाद 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 69.65 रुपये चुकाने पड़ते हैं।

कंपनियां एक लीटर पेट्रोल के लिए डीलर से 31.78 रुपये वसूलती हैं। इसमें 3.58 रुपये का डीलर कमीशन जुड़ता है। इस तरह एक लीटर पेट्रोल की कीमत 35.36 पहुंच जाती है। जीएसटी के तहत वैट और एक्साइज ड्यूटी की बजाय 28 फीसदी टैक्स  लग सकता है। 28 फीसदी टैक्स लगने पर 35.36 में 9.90 रुपये जुड़ जाएगा। इस तरह एक लीटर पेट्रोल के लिए 45.26 पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। फिलहाल कंपनियां डीलर को एक लीटर डीजल 32.61 रुपये में बेचती हैं। इसमें डीलर कमीशन 2.52 रुपये जुड़ता है। इस तरह एक लीटर  डीजल 35.13 हो जाता है। 28 फीसदी टैक्स लगने के बाद 9.83 पैसे जुड़ेंगे। इस तरह एक लीटर डीजल 44.96 रुपये में मिलेगा।

जीएसटी के तहत आने के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढऩे और घटने का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिखेगा। हालांकि इससे इनकी कीमतों में बड़े स्तर पर बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि इस पर लगने वाला टैक्स फिक्स रहेगा। हालांकि सरकार 28 फीसदी टैक्स लगाने के साथ सेस भी लगा सकती है, लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मौजूदा समय की कीमतों से काफी कम रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments