Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारBJP अध्यक्ष सुभाष बराला ने दिया इस्तीफा

BJP अध्यक्ष सुभाष बराला ने दिया इस्तीफा

हरियाणा चुनाव परिणाम 2019: BJP अध्यक्ष सुभाष बराला ने दिया इस्तीफा, अमित शाह ने लगाई थी फटकार- सूत्र

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला ने पद से इस्तीफा दे दिया है. हरियाणा के टोहाना से भाजपा उम्मीदवार सुभाष बराला पीछे चल रहे हैं. पार्टी के मन मुताबिक नतीजे ना आने के बाद जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष बराला ने इस्तीफा दे दिया. सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बराला को फटकार लगाई है. बता दें, हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है. भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों के नुकसान के साथ 37 सीटों से आगे चल रही हैं, वहीं 17 सीटों के फायदे के साथ कांग्रेस 32 सीटों पर पीछे है. वहीं, यहां दुष्यंत चौटाला की जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है. 

ऐसे में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से कांग्रेस ने समर्थन के लिए संपर्क किया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने जेजेपी को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया है. वहीं, जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला का कहना है कि उनकी पार्टी नई सरकार (विधान सभा चुनाव 2019) बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली है. उन्होंने कहा कि राज्य में अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो उनकी पार्टी नई सरकार बनाने में एक अहम भूमिका निभाएगी.

चौटाला ने कहा कि हम परिणाम आने के बाद ही तय करेंगे की हमें बीजेपी के साथ जाना है या कांग्रेस के साथ या फिर विपक्ष में बैठना है. हमारी पार्टी ने जाति और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम किया है. हम राज्य में 75 फीसदी युवाओं को नौकरी देने, किसानों को सही कीमत , और महिलाओं सुरक्षा पर प्राथमिकता से काम चाहते हैं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments