Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअतुलनीय वीरता – राहुल माथुर ने दो गोलियां लगने के बावजूद आतंकी...

अतुलनीय वीरता – राहुल माथुर ने दो गोलियां लगने के बावजूद आतंकी को मार गिराया

  • राहुल माथुर को ऊपरी सीने और पेट में गोली लगी और वह घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी राहुल माथुर ने आतंकी का सामना किया और आतंकी को मार गिराया. तुरंत ही राहुल माथुर को 92 बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. राहुल माथुर की बहादुरी का जिक्र करते हुए सीआरपीएफ के डीजी एपी माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें दो गोली लगी है.

जम्मू कश्मीर(विसंके भारत) : श्रीनगर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. क्षेत्र के बटमालू के फिरदौसाबाद में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. वीरवार तड़के ही सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेकेंड इन कमांड नरेंद्र यादव के नेतृत्व में सीआरपीएफ की क्यूएटी और जम्मू-कश्मीर की एसओजी ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

सुरक्षाबलों की टीम तड़के 3.15 बजे उस घर पर पहुंची, जहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी थी. सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट राहुल माथुर ने देखा कि गेट बंद है. इसके बाद वह दीवार को पार करके खिड़की के रास्ते घर के अंदर घुस गए. राहुल माथुर और उनकी टीम घर की तलाशी ले रही थी, कि तभी एक आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी.

इसमें राहुल माथुर को ऊपरी सीने और पेट में गोली लगी और वह घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी राहुल माथुर ने आतंकी का सामना किया और आतंकी को मार गिराया. तुरंत ही राहुल माथुर को 92 बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. राहुल माथुर की बहादुरी का जिक्र करते हुए सीआरपीएफ के डीजी एपी माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें दो गोली लगी है.

राहुल माथुर के घायल होने के बाद भी सुरक्षाबलों ने अपने ऑपरेशन को जारी रखा. हालांकि, अंधेरे के कारण थोड़ी देर के लिए ऑपरेशन को रोक दिया गया. सुबह वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद सुरक्षाबलों ने फिर ऑपरेशन शुरू किया और दो अन्य आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments