Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब उत्तराखण्ड के भाजपा विधायक भी दिल्ली में कांग्रेस के संपर्क में

अब उत्तराखण्ड के भाजपा विधायक भी दिल्ली में कांग्रेस के संपर्क में

उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड भाजपा में भी हलचल तेज हो गई है। लैंसडाउन सीट से भाजपा विधायक दिलीप रावत आज दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से जाकर मिले है। सूत्रों की मानें तो रावत कैंप ये भी दावा कर रहा है कि उनके संपर्क में कुछ और विधायक भी है। हलांकि वो कौन है इसके नाम का खुलासा नही हो पा रहा है। दिलीप रावत बीते कुछ समय से खासा नराज चल रहे है वो मंत्री हरक सिंह रावत के विभागो में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये जांच की मांग भी सरकार से की थी। दरअसल कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू बीते दिनों से लैंसडाउन विधानसभा में खासा सक्रिय है और भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सूत्रों की माने तो पार्टी के कहने पर मंत्री हरक सिंह रावत रूद्रप्रयाग जिले की एक विधानसभा से चुनाव लड सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments