Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज उत्तराखंड में होंगे राहुल गांधी, किच्छा और हरिद्वार में कार्यकर्ताओं से...

आज उत्तराखंड में होंगे राहुल गांधी, किच्छा और हरिद्वार में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे राहुल गांधी आज शनिवार को 70 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली रूबरू होंगे। पहले वह कुमाऊं के किच्छा और बाद में हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। देर शाम उनका हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होने का कार्यक्रम है।

राहुल गांधी पांच फरवरी को पंतनगर उतरेंगे, यहां से किच्छा पहुंचकर किसानों के साथ संवाद करेंगे। यहां से वह फिर पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे और जौलीग्रांट के लिए उड़ान भरेंगे। जौलीग्रांट से वह हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र पहुंचेंगे, जहां से वह वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सभी विधानसभा सीटों पर उनके कार्यक्रम से लाइव जुड़ेंगे। शाम को राहुल हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments