देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत अन्य सैन्य अधिकारियों का आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को वीआईपी घाट पर सुबह दस बजे स्व. बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां विसर्जित की जाएगी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी की अस्थियां हरिद्वार पहुंचने की मौखिक जानकारी मिली है। अभी तक लिखित रूप से प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं आई है। लेकिन प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी है।

