Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआवाज मिलान के लिए कड़ी सुरक्षा में लखनऊ लाए गए चिन्मयानंद और...

आवाज मिलान के लिए कड़ी सुरक्षा में लखनऊ लाए गए चिन्मयानंद और सभी आरोपी, आज ही होगी जांच

चिन्मयानंद समेत सभी आरोपी


बरेली। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद और फिरौती मांगने के मामले में छात्रा व उसके दोस्त शाहजहांपुर जेल में बंद हैं। इस मामले में एसआईटी जांच के दौरान कई वीडियो वायरल हुए जिनमें से कुछ में छात्रा अपने दोस्तों के साथ फिरौती की रकम पर बातचीत करती नजर आ रही है तो कुछ वीडियो में वह चिन्मयानंद के साथ भी दिख रही है।
इन वीडियो और आरोपियों की आवाज के मिलान के लिए एसआईटी की मांग पर चिन्मयानंद और छात्रा समेत सभी आरोपियों को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के फोरेंसिक लैब ले जाया गया। गौरतलब है कि इन चैंकाने वाले वीडियो ने पूरे मामले की अबतक की जांच के दौरान बड़े खुलासे किए, जिसके बाद एसआईटी ने अदालत से लिखित रूप में सभी आरोपियों की आवाज मिलान करने की अनुमति मांगी थी।

शुक्रवार को कोर्ट ने एसआईटी की अर्जी को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद आज वीडियो की आवाज के साथ सभी आरोपियों की असल आवाज का मिलान किया जाएगा। इसी आधार पर वीडियो की प्रमाणिकता भी साबित होगी। हालांकि इससे पहले सभी वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments