Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारइंडिगो की उड़ानें लगातार निरस्त, रिफंड में कटौती से यात्री परेशान

इंडिगो की उड़ानें लगातार निरस्त, रिफंड में कटौती से यात्री परेशान

लखनऊ। राजधानी में इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों के बार-बार निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उड़ानें रद्द होने के साथ अब यात्री रिफंड में की जा रही कटौती को लेकर भी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग शिकायत कर रहे हैं कि इंडिगो न केवल उड़ानें रद्द कर रही है, बल्कि टिकट के पैसे लौटाते समय मनमाने ढंग से रकम काट रही है। एयरलाइन की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि यात्रियों को संतोषजनक समाधान नहीं मिल पा रहा।

16 घंटे इंतजार के बाद उड़ान रद्द, 6000 के टिकट पर सिर्फ 400 रुपये मिले

यात्री ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु से वाराणसी के लिए 6000 रुपये में टिकट बुक किया था (PNR: Y9DWWTG)। पहले उन्हें 16 घंटे तक इंतजार कराया गया, फिर उड़ान रद्द कर दी गई। रिफंड के नाम पर मात्र 400 रुपये वापस मिले।

यात्री ने बताया कि चंडीगढ़ की फ्लाइट का टिकट उन्होंने 16,777 रुपये में खरीदा था। लेकिन उड़ान रद्द होने पर 4,536 रुपये काटकर रिफंड दिया गया। शिकायत करने पर एयरलाइन की ओर से कहा गया कि “ट्रेवल एजेंसी को पूरा रिफंड दे दिया गया है।”

मुंबई-लखनऊ उड़ान रद्द, आगे की यात्रा भी प्रभावित

मुंबई से दिल्ली होते हुए लखनऊ जाने वाले एक यात्री ने शिकायत की कि मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जिससे पूरी यात्रा बाधित हो गई। रिफंड में 2,500 रुपये काटे गए।

यात्री ने बताया कि उन्होंने मुंबई से लखनऊ के लिए 3 दिसंबर को इंडिगो की उड़ान 6E-5088 का टिकट बुक किया था। उड़ान निरस्त हुई, तो रिफंड में 3,200 रुपये काट लिए गए।

नाराज यात्रियों का कहना—“उड़ानें रद्द, रिफंड में कटौती… आखिर गलती किसकी?”

लगातार उड़ानें निरस्त होने और रिफंड में कटौती के मामलों ने यात्रियों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। कई लोग इंडिगो की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं और यात्रियों को हो रही परेशानी पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एयरलाइन की ओर से स्थिति स्पष्ट करने या व्यवस्थित समाधान देने की अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments