Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड की सियासी जंग में कल से उतरेंगे दिग्‍गज, इन स्‍टार प्रचारकों...

उत्‍तराखंड की सियासी जंग में कल से उतरेंगे दिग्‍गज, इन स्‍टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। कल से चुनाव प्रचार अभियान तेज हो जाएगा। सभी पार्टियों के दिग्‍गज मैदान में कूदेंगे। जनता को वर्चुअल संबोधित करने के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क कर प्रचार करेंगे। संभावता यह भी कि चुनाव आयोग कुछ शर्तों के साथ जनसभाओं के लिए भी अनुमति दे सकता है। कुमाऊं में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आएंगे। इनका कार्यक्रम तय हो चुका है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एक फरवरी को हल्द्वानी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की सभा होगी। वह जनसंपर्क भी करेंगे। इसी दिन वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भी जनसंपर्क करेंगे। तीन फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। बिष्ट ने बताया कि इसके अलावा अन्य तमाम स्टार प्रचारकों को भी आना है। इसके लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। बता दें कि उत्‍तराखंड में चुनावी घोषणा से पहले पीएम मोदी, राहुल गांधी, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी रैली कर चुके हैं। वहीं बाद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए प्रति‍बंध के कारण अब तक कोई रैली नहीं हो सकी।

एक फरवरी से प्रचार में चुनाव आयोग से कुछ छूट मिलने राजनीतिक दलों ने स्‍टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। दो फरवरी को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। वहीं आज पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री सचिन पायलट घर घर जाकर लोगों को संबोधित करेंगे। भाजपा ने भी पीएम मोदी के वर्चुअल रैली की तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। भाजपा कल से सूबे की सभी विधानसभा सीटों पर महाअभियान शुरू करने जा रही है। जिसकी शुरुआत हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर करेंगे। तीन फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments