Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिउपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की शिष्टाचार...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों दिल्‍ली प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी शाल और केदानाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, कृषि मंत्री एनएस तोमर, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं नागरिक उडडयन मंत्री हरदीप पुरी समेत कुछ अन्य मंत्रियों से भी भेंट करेंगे। वहीं, सोमवार को मुख्‍यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान एवं किरण रिजिजू से मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments