Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक अक्तूबर को पौड़ी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वीर चंद्र सिंह...

एक अक्तूबर को पौड़ी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर एक अक्तूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी जिले में स्थित पीठसैंण आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण और स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा सहकारिता विभाग से संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक महिला स्वयं समूहों को वितरित करने के साथ घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ कर महिलाओं को घसियारी किट भी देंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि घसियारी योजना के तहत क्षेत्र की 25 हजार ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट वितरित की जाएंगी। इसमें दो कुदाल, दो दारांती, रस्सी, एक टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और एक किट बैग शामिल है।

ग्रामीण महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार इनका इस्तेमाल कर सकेंगी। इसके अलावा सहकारिता विभाग के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रक्षामंत्री महिला समूहों को पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित करेंगे। ताकि महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपने स्वरोजगार को गति दे सकें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments