Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकेरल सरकार अध्यादेश लाकर अपने कर्मचारियों के वेतन में करेगी 25 प्रतिशत...

केरल सरकार अध्यादेश लाकर अपने कर्मचारियों के वेतन में करेगी 25 प्रतिशत की कटौती

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

नई दिल्ली : कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई में पैसों की कमी दूर करने के लिए केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों का वेतन काटने के लिए एक अध्यादेश लाने का बुधवार को फैसला किया है।

बता दें कि केरल हाईकोर्ट द्वारा वाम सरकार के अपने कर्मचारियों के वेतन कटौती के आदेश पर रोक लगाने और इसके कानून के तहत ना होने की बात कहने के एक दिन बाद यह निर्णय किया गया।

राज्य के वित्त मंत्री टीएम थोमस इसाक ने मंत्रिमंडल के फैसले की घोषणा करते हुए पत्रकारों को बताया कि अध्यादेश के तहत इस आपात स्थिति में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों का 25 प्रतिशत वेतन काटेगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान सभी निजी कंपनियों और राज्य सरकारों से अपील की थी कि किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments