Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकोरोना की चपेट में बच्चन परिवार : अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या, आराध्या...

कोरोना की चपेट में बच्चन परिवार : अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या, आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव, जया की रिपोर्ट नेगेटिव

मुंबई : अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। वहीं जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि शनिवार देर रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक ने खुद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। अभिषेक ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने बीएमसी समेत सभी जरूरी अथॉरिटीज को इस बात की जानकारी दे दी है। दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नानावती सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है। इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने कहा था, अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शनिवार को रात लगभग 10 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘वह स्थिर हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी उम्र और ट्यूबरक्यूलोसिस समेत पिछली बीमारियों को देखते हुए, उनकी हालत में सुधार आने में समय लग सकता है।’

बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ विभिन्न नेताओं ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर लिखा, ‘ प्रिय अमिताभ जी, मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में पूरे राष्ट्र में शामिल होता हूं। आखिरकार, आप इस देश में लाखों लोगों के लिए नायक हैं, एक प्रतिष्ठित सुपरस्टार हैं। हम सभी आपकी अच्छी देखभाल करेंगे। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं!’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments