Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाचवां सम्बोधन : आज रात 8...

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाचवां सम्बोधन : आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। देश में लॉकडाउन के 54 दिन में यह उनका पांचवां देश के नाम संदेश होगा। पहली बार उन्होंने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था। इस बार वे लॉकडाउन के चौथे फेज पर बातचीत कर सकते हैं। लॉकडाउन फेज-4 पर कोई भी फैसला लेने के पहले पहले मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों से करीब 6 घंटे बातचीत की थी।

कोरोना की वजह से देश पहला लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक और दूसरा लॉकडाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक रखा गया था। इसके बाद तीसरे फेज का लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक है।

लॉकडाउन चार में : पाबंदियां कम, रियायतें बढ़ेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक यह बताने को कहा है कि वे अपने राज्य में कैसा लॉकडाउन चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ 6 घंटे चर्चा की। 7 राज्यों महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, तेलंगाना, प. बंगाल, हिमाचल और असम ने लॉकडाउन बढ़ाने की पैरवी की। वहीं, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु ने ट्रेनें चलाने पर सवाल उठाए। गुजरात ने लॉकडाउन सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक सीमित रखने की बात कही।

मोदी ने कहा, ‘हम अर्थव्यवस्था खोलने पर काम कर रहे हैं। अभी हमारी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कोरोना का संक्रमण गांवों तक ना पहुंचे। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि आप मुझे एक विस्तृत योजना बनाकर दें कि अपने राज्यों में आप लॉकडाउन पीरियड से कैसे निपटेंगे। मैं चाहता हूं कि राज्य एक ब्लू प्रिंट बनाएं जिसमें लॉकडाउन और उसमें धीरे-धीरे राहत दिए जाने के दौरान उन सभी बारीकियों का जिक्र हो, जिनका सामना राज्यों करना होगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments