Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकोरोना संकट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो...

कोरोना संकट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे

नई दिल्ली : कोरोना वायरस संकट और देश में जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। कोरोना वायरस संकट के बाद प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवी बैठक है।

पीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान लॉकडाउन को लेकर सुझाव मागेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों की भी समीक्षा की जाएगी।

बता दें कि कोरोना की वजह से देश में लागू लॉकडाउन का तीसरे चरण की मियाद 17 मई को पूरी हो रही है, ऐसे में यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांचवीं बैठक करेंगे।’

इससे पहले आज ही यानी रविवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर हालात पर चर्चा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments