Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचार दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड आएंगे मनीष सिसोदिया, ये रहेगा कार्यक्रम

चार दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड आएंगे मनीष सिसोदिया, ये रहेगा कार्यक्रम

आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चार दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड आएंगे। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रपुर में 16 से 19 दिसंबर तक लोगों से संवाद और जनसभा करेंगे। आगामी चुनाव को लेकर आप नेताओं ने कमर कस ली है।

उत्तराखंड में सिसोदिया का पांचवां दौरान
बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यह उनका पांचवां दौरा है। 16 दिसंबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम हल्द्वानी में होगा।

अगले दिन 17 दिसंबर को सुबह भीमताल पहुंचकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे भवाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन अल्मोड़ा में भी जनसभा करेंगे। रात्रि विश्राम कौसानी में करेंगे। 18 दिसंबर की सुबह प्रेसवार्ता करेंगे।

कौसानी से गरुड़ और बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11.30 बजे बागेश्वर में जनसभा करेंगे। रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करेंगे। अगले दिन 19 दिसंबर को 12 बजे रुद्रपुर में व्यापारियों  के साथ संवाद कार्यक्रम वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आप प्रवक्ता ने कहा कि आगामी चुनावों को लेकर पार्टी अपनी तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments