Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधचुनाव से ठीक दो राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी सीमाओं की निगरानी

चुनाव से ठीक दो राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी सीमाओं की निगरानी

आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस ने पेशेवर अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सीमाओं की निगरानी करने के लिए पहली बार उत्तराखंड व यूपी की पुलिस एक साथ मिलकर काम करेगी। ऊधम सिंह नगर में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है।

अपराध के लिहाज से ऊधम सिंह नगर सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है। यूपी के बदमाश जिले में घुसकर लूट, डकैती, हत्या, चोरी को वारदात देते हैं। इसके बाद आसानी से सीमा लांघकर फरार हो जाते हैं। आशंका है कि अपराधी चुनाव के समय भी घुसपैठ कर माहौल खराब कर सकते हैं।

कुमाऊं डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि यूपी से सटी सीमाओं पर हर समय पुलिस का पहरा रहेगा। अक्सर यूपी पुलिस के सहयोग नहीं मिलने की बात सामने आती है। इसे लेकर इस बार 10 दिसंबर को रुद्रपुर में यूपी के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments