Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद,अब तक चार लोगों ने दी शहादत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के चार  लाल शहीद हो गए हैं। जिनमे टिहरी निवासी सूबेदार अजय रौतेला और  राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में शहादत को प्राप्त हुए। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (उम्र 26 साल) जिला टिहरी गढ़वाल और रायफलमैन योगंबर सिंह (उम्र 27 साल) जिला चमोली के रहने वाले थे।जबकि अजय रौतेला 46 भी टिहरी जिले के रहने वाले थे।

अब सूचना आ रही है कि पौड़ी जिले के निवासी नायक हरेंद्र सिंह शहादत को प्राप्त हुए हैं। रिखणीखाल ब्लाक के  नायक हरेंद्र सिंह आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। मेंढर तहसील में भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल से शनिवार शाम को शहीद अजय सिंह और हरेंद्र सिंह का शव निकाल लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments