Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारझारखंड में विधानसभा चुनाव 5 चरण में होंगे, नतीजे 23 दिसंबर को...

झारखंड में विधानसभा चुनाव 5 चरण में होंगे, नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे

झारखंड में 5 चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

झारखंड । आज से झारखंड में आदर्श आचारसंहिता लागू कर दी गई है। झारखंड में 5 चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। बता दें कि़ झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है। उससे पहले नई सरकार का गठन किया जाएगा।
पिछली बार झारखंड में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। 81 सदस्यों की विधानसभा में बीजेपी आजसू गठबंधन ने 42 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 37 सीटें जीती थीं। जबकि उसके सहयोगी आजसू ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच सीटें जीती थीं

झारखंड में पिछली बार कई बड़े नेता चुनाव हार गए थे. इसमें सीएम उम्मीदवार अर्जुन मुंडा, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, आजसू अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल थे. चुनाव बाद झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के छह विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

बता दें कि पहले इस बात की संभावना थी कि आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा, लेकिन आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा हो रहा है. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments