Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदर्दनाक हादसा : औरंगाबाद में रेल पटरी पर सोए 17 प्रवासी मजदूरों...

दर्दनाक हादसा : औरंगाबाद में रेल पटरी पर सोए 17 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी से कुचलने से हुई मौत

  • घटना के शिकार सभी मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे।
  • हादसा बदनापुर और करमाड के बीच हुआ।
  • मजदूर औरंगाबाद से गाँव जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे।

महाराष्ट्र : एक दर्दनाक हादसे में फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 17 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन पर आज सुबह 6.30 बजे हुआ। ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर छत्तीसगढ़ पैदल निकले थे। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुँचे।

बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर रेल की पटरियों पर सोए थे और अचानक उनके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। नींद में होने की वजह से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।

दक्षिण सेंट्रल रेलवे की चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का कहना है कि औरंगाबाद में करमाड के पास इस दुर्घटना में मालगाड़ी का एक खाली डब्बा कुछ लोगों के ऊपर चढ़ गया था।

इस घटना के शिकार सभी मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। हादसा बदनापुर और करमाड के बीच हुआ। सभी मजदूर औरंगाबाद से गाँव जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे।

इन मजदूरों ने रात अधिक होने के चलते सटाना शिवार इलाके में पटरी पर ही अपना बिस्तर लगा लिया। सुबह इसी पटरी से एक माल गाड़ी गुजरी और ये सभी मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments